194 Bal Chitramay Chaitanya Lila in Hindi with pictures by Gita Press Gorakhpur. महाप्रभु श्री चैतन्य देव एक महान् युगपुरुष थे। उन्होंने और उनके साथी तथा शिष्य प्रशिष्यों ने अपने पवित्र वैष्णव-आचरण और साहित्य के द्वारा जगत् को अमूल्य निधि दी है उसको कहीं तुलना नहीं है। बंगाल में तो श्री चैतन्य भगवान् के साक्षात् अवतार माने जाते हैं और इनके बंग-भाषा के पद्यों में लिखित चरित्र ‘श्रीचैत चरितामृत’ को श्रीमद्भागवत तथा रामायण को भाँति कथा तथा पाठ होता है। इनके जीवन का प्रत्येक प्रसङ्ग प्रभु-प्रेम तथा त्याग-वैराग्य से भरा है। हमारे छोटे-छोटे बालक इन महापुरुष की जीवन लीलाओं को जान लें और बोल-चाल की भाषा में लीला को तुकबंदियों याद कर लें तो उनको बड़ा आनन्द प्राप्त हो सकता है और उनके जीवन निर्माण में बड़ी शुभ प्रेरणा मिल सकती है। इसी उद्देश्य से यह चित्रों में श्रीचैतन्य का चरित्र प्रकाशित किया जा रहा है। प्रत्येक चित्र के नीचे उनका भाव गेय रूप में लिख दिया गया है। साथ ही विशेष जानकारी के लिये उनका संक्षिप्त जीवन चरित्र भी चित्रों के सामने दे दिया गया है। इसमें ४५ सादे और एक सुन्दर रंगीन चित्र हैं।
Related products
-26%
-44%
-34%






